अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल प्रतियोगिता 2026 में बाराबंकी पुलिस की महिला कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोन लखनऊ में प्रथम स्थान प्राप्त किया-

 

*बलवान सिंह बाराबंकी*

बाराबंकी अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 23.02.2026 से 25.02.2026 तक जनपद अयोध्या में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा की प्रदर्शन किया।

आयोजित प्रतियोगिता में *जनपद बाराबंकी में नियुक्त म0आरक्षी गायत्री सिंह, म0 आरक्षी आकांक्षा सरन, म0 आरक्षी पारूल, म0आरक्षी खुशबु व म0 आरक्षी राखी रानी ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोन लखनऊ में बास्केटबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।*

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को विजेता शील्ड एवं गोल्ड मेडल दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें