संवाददाता मोहम्मद सैफ कौशाम्बी
● सराय अकिल के सिहोरवा गांव में छाया मातम; सपा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के भाई थे फिरोज
● रायबरेली के सरेनी थाने में थे तैनात, सात महीने से चल रही थी ‘जानलेवा’ बीमारी से लड़ाई
मोहम्मद सैफ कौशाम्बी। दोआबा की माटी ने अपना एक जांबाज सपूत खो दिया है। कौशाम्बी के सराय अकिल क्षेत्र के किशुनपुर अम्बारी (मजरा सिहोरवा) निवासी और रायबरेली में तैनात सब-इंस्पेक्टर फिरोज अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और शुभचिंतकों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर उमड़ पड़ी।
*सात महीने से चल रहा था इलाज*
सरफराज उर्फ भुल्लू नेता जी के पुत्र फिरोज अहमद रायबरेली जनपद के सरेनी थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह पिछले 6-7 महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने बीमारी से डटकर मुकाबला किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। फिरोज अहमद समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के भाई थे।
*मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे फिरोज*
फिरोज अहमद न केवल एक ईमानदार पुलिस अधिकारी थे, बल्कि अपने क्षेत्र में बेहद मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को पुलिस महकमे और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके पैतृक गांव सिहोरवा में गमगीन माहौल है और स्थानीय नेताओं सहित भारी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँच रहे हैं।








