सड़क हादसे में चित्रकूट के दो युवक गंभीर, अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार

जिला क्राइम संवाददाता जगदम्बा प्रशाद ​

कौशाम्बी। थाना कोखराज के सिंधिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिसरा टावर के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद चित्रकूट के थाना मऊ अंतर्गत ग्राम मैदाना निवासी धर्म नारायण उर्फ नत्थू पुत्र महादेव निषाद और कमलेश पुत्र भैरव अपनी मोटरसाइकिल (UP 96Q 9709) से भरवारी की ओर से मंझनपुर जा रहे थे।

​बिसरा टावर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

​सिंधिया चौकी पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें