यमुनापार में चोरी का खुलासा: 10 पीतल के बर्तनों के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

 

यूपी फ़ाइट टाइम्स 

प्रयागराज।यमुनानगर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के खीरी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 10 पीतल के बर्तन भी बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी अभी फरार है।पुलिस के अनुसार, सिरहिर सिलौधी गांव निवासी सौरभ पांडेय ने 10 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी की सुबह अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े घर में घुसकर पीतल, फूल व स्टील के बर्तन, चांदी के जेवर, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। इस मामले में खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झड़ियाही से लालतारा जाने वाले मार्ग से शिवम कन्नौजिया उर्फ संदीप (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए 10 पीतल के बर्तन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरी करने की बात कबूल की है।आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी घर के पीछे से घुसकर ताला तोड़ते थे और कई बार सामान निकालकर ले जाते थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें