राप्ती नदी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूब कर हुई मौत

 

मोहम्मद सुहेल ब्यूरो चीफ श्रावस्ती

 

श्रावस्ती – श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगरावलगढ़ी निवासी पूर्व प्रधान पुत्ती लाल यादव के पात्र 13 वर्षीय सूरज पिता घनश्याम यादव और 12 वर्ष से अखिलेश उर्फ़ अनिल कुमार यादव पिता राजेश यादव व पड़ोस का एक लड़का साथ में रविवार को राप्ती नदी के किनारे घूमने गए थे

इसी दौरान दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए और गहराई का अंदाजा न लगने से अचानक गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूबने लगे वही दोनों लड़कों को डूबते देख साथ में गया तीसरा लड़का इसकी सूचना घर वालों को दी वहीं मौके पर घर वाले और गांव के लोग नदी के किनारे इकट्ठा हो गए वही ग्राम प्रधान महेश मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से एक लड़के को बाहर निकाल वहीं कुछ देर बाद दूसरे लड़के को भी बाहर निकल गया जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों लड़कों को मृत घोषित कर दिया

वहीं थाना इकौना की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें