मोहम्मद सुहेल, ब्यूरो चीफ श्रावस्ती
श्रावस्ती। जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गिलौला कस्बे के निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद हलीम, जो वर्षों से कपड़ों की सिलाई का कार्य करते थे, अपने साथी जमील अहमद के साथ बाइक से बहराइच जनपद के नगरौर गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गिदरापुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।









