धूमधाम से मना कंपोजिट विद्यालय अमिलिहा का वार्षिक उत्सव, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

अश्विनी श्रीवास्तव 

चित्रकूट। जनपद के कंपोजिट विद्यालय अमिलिहा क्षेत्र में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, टिफिन, प्लेट सहित अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने सत्र 2026-27 के तहत 1 अप्रैल से शुरू होने वाले “स्कूल चलो अभियान”, 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नवीन नामांकन, डीबीटी (DBT) प्रवेश उत्सव एवं विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी अभिभावकों को दी।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वर्तमान ग्राम प्रधान जगमोहन ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान राजकिशोर त्रिपाठी, समाजसेवी कमल कुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, पवन कुमार कुशवाहा, राजकुमार पटेल, गोरेलाल विश्वकर्मा, राममिलन यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, जयशंकर प्रजापति, रामदुलारे प्रजापति, रामविलाश कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, रोहित रैकवार, सुनील पटेल, गंगा प्रसाद पटेल, कुलदीप प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका नसरीन, शिवानी, शिक्षक प्रदीप अवस्थी, मुन्नालाल, कमलाकांत शुक्ला, मनोज कुमार एवं समस्त रसोइया स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन विद्वान शिक्षक बुद्धविलाश पाण्डेय ने कुशलता के साथ किया। अंत में पुरस्कार वितरण एवं मिष्ठान वितरण के बाद अध्यक्ष जगमोहन की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें