*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम लगभग4 बजे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारायण रेस्टोरेंट के पास मेरठ से अयोध्या जा रही एक डबल डेकर बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि राहत की बात यह रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया









