श्रावस्ती में पत्रकारिता जगत को नई दिशा: मोहम्मद सुहेल खान बने आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

श्रावस्ती। जनपद के पत्रकारिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। तेजतर्रार, निर्भीक और सक्रिय पत्रकार मोहम्मद सुहेल खान को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संगठन आर्यावर्त पत्रकार संघ का श्रावस्ती जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की संतुष्टि एवं संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार श्रीमाली के निर्देशानुसार की गई है। मोहम्मद सुहेल खान वर्तमान में यूपी फाइट टाइम्स के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अपनी बेबाक, निष्पक्ष तथा जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

संगठन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोहम्मद सुहेल खान को उनकी सक्रियता, ईमानदारी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनसे पूर्ण विश्वास और अपेक्षा है कि वे अपने पद का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मोहम्मद सुहेल खान की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में श्रावस्ती में पत्रकारिता और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद सुहेल खान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना होगा।

इस नियुक्ति से जहां एक ओर संगठन को जिले में नई ऊर्जा मिली है, वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें