कुआं में कूदकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो चीफ मोहम्मद सुहेल

श्रावस्ती। जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुद्धि पुरवा गांव में मंगलवार को 28 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के होलाई पुरवा निवासी शिव कुमार उर्फ मुनीजर (28) पुत्र काशी राम गोस्वामी पारिवारिक कलह के चलते घर से करीब एक किलोमीटर दूर बुद्धि पुरवा स्थित कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर डायल 112 पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें