पिछले छः माह में यह छठीवारदाद खुलासा करने में नाकाम कसमंडीकलाँपुलिस।
यूपीफाइट टाइम्स ब्युरोचीफ कमलाशंकर मिश्र।
लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र की कसमंडी कलां पुलिसचौकी इलाके में पांच दिन पूर्व रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक किसान के बाग से सागवान के लाखो रूपये के कीमती पेड़ों की चोरी से काटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने स्थानीय कसमंडी कलां पुलिस चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन किसान की तहरीर पर चौकी की पुलिस मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा। पीड़ित किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेनगर निवासी किसान सर्वेश कुमार पुत्र शिव लाल का आरोप है कि बीते 3 अप्रैल की रात्रि में ग्राम मीठेनगर स्थित बाग से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सागवान के करीब 20 वर्ष पुराने भारी भरकम 3 पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया गया है। जब वह अपने बाग गया तो देखा कि उसके बाग में खड़े सागवान के पेड़ चोरी से काट लिए गए हैं। पीड़ित किसान ने स्थानीय कसमंडी कलां पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी आज तक कोई पुलिसकर्मी जांच करने तक नहीं पहुंचा। किसान सर्वेश कुमार का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
सूत्रोकी मानेतो पिछली हुई चोरियों में पुलिस ने चोरो से सांठगांठ कर किसान को चोरो से कीमत आंक कर दिलाए है रुपये ।
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस का चोरो से रहता है मेलजोल इसीलिए चोरो के हौसले बुलन्दहैं।









