जिला क्राइम संवाददाता जगदम्बा प्रसाद
*कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम खोजवापुर निवासी अमरनाथ पुत्र स्व. दुलारे उम्र लगभग 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस व जनपदीय फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जॉच के दौरान शव को बारीकी से देखने पर शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, जिससे हत्या की आशंका कमजोर हुई। मामले की सच्चाई स्पष्ट करने के लिए एसपी के निर्देश पर शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय मंझनपुर मोर्चरी भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “सेप्टिक शॉक” ड्यू टू एंटीमॉर्टेम सेप्टीसीमिया एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारी (एडवांस्ड लंग डिजीज) बताया गया।रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न होने के बाद स्पष्ट हो गया कि मृत्यु गंभीर बीमारी के चलते हुई थी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत की त्वरित कार्रवाई व सतर्क निगरानी से समय रहते सच्चाई सामने आ गई, जिससे क्षेत्र में फैली हत्या की अफवाह पर पूर्ण विराम लग गया।*








