चाय-पान की दुकानों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत, आबकारी विभाग की दबिश

 

शाम ढलते ही बाजार में शराबियों का जमावड़ा, कार्रवाई न होने पर अप्रिय घटना की आशंका

यूपी फ़ाइट टाईम्स

प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव बाजार में थाना कोरांव क्षेत्र अंतर्गत चाय-पान की दुकानों पर अवैध शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मेजा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक दुकान सहित कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी दुकान से अवैध शराब बरामद नहीं हो सकी, लेकिन विभाग ने संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।बताया जाता है कि गत माह भी आबकारी विभाग द्वारा इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी, जिसमें अवैध शराब बरामद होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही बाजार में कुछ दुकानों पर बाहरी जनपदों या अन्य स्थानों से लाई गई शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहती है। इसके चलते बाजार क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आए दिन असुविधा के साथ विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए, अन्यथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें