बाराबंकी में अम्बेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर, 14 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन।

 ब्यूरो चीफ बाराबंकी

 

बाराबंकी। जनपद के विकास खंड मसौली अंतर्गत ग्राम पंचायत भनवापुर में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

इस अवसर पर ग्राम स्थित अम्बेडकर पार्क में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पार्क परिसर की समुचित सफाई के साथ ही वहां स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को भी विधिवत साफ कर आकर्षक रूप दिया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन मसौली ब्लॉक क्षेत्र से तृतीय भावी जिला पंचायत प्रत्याशी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जयंती समारोह को भव्य बनाने का संकल्प लिया।

 

आयोजकों ने बताया कि 14 अप्रैल को संविधान के शिल्पकार, ज्ञान के प्रतीक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी। इस दौरान माल्यार्पण, विचार गोष्ठी एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

स्थानीय नागरिकों ने भी आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान सोमनाथ चौहान ,सुरेंद्र रावत,मोहित ,हरीश गौतम ,गिरधारी गौतम,जगदेव यादव,कमलेश कश्यप,विजय चौधरी,आदि लोग मौजूद रहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें