*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
रामनगर बाराबंकी बीती रात बेखौफ चोर ने ओम साईं राम पेट्रोल पंप (ओएसआर फिलिंग सेंटर) के ऑफिस में बने कैश रूम का ताला तोड़कर कैश से भरे लाकर पर हाथ साफ कर दिया। नगर में 10 लाख 73 हजार 723 की नगदी बताई गई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके की गहनता से जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की इसके अलावा स्वाट एवं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा और पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किये। इस संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाना रामनगर के लखनऊ बहराइच मुख्य हाइवे पर दलसराय में ओएसआर फिलिंग सेंटर के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोल पंप संचालित है। रात्रि करीब 12:15 बजे ऑफिस के अंदर बने कैश रूम के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाकर उठा ले गए इसी बीच पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी शिव कैलाश ऑफिस के अंदर चार्जिंग के लिए मशीन लगाने आया तो ताला टूटा देखकर दंग रह गया उसने इसकी जानकारी ऑफिस के बने रूम में सो रहे मैनेजर को दी। कैश रूम में जाकर मैनेजर ने देखा तो लाकर गायब था। हैरान परेशान कर्मचारियों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना बातें ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी छानबीन की। सुबह स्वाट एवं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया। और कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ की। घटना के संबंध में मैनेजर भानु प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी चंदुवापट्टी थाना कंधई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ ने थाने पर तहरीर दी है। मलिक के भतीजे अनुराग सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति पीछे की तरफ आता दिखाई दे रहा है उसने सिर पर बोरा डाल रखा है उससे करीब 1घंटे पहले सीसीटीवी कैमरे से छेड़खानी करते हुए उसका मुंह दीवार की तरफ घुमा दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जान पड़ताल कर रही है प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है टीमें लगी हुई है बहुत ही जल्द घटना का राज पास कर दिया जाएगा।







