हाईवे किनारे बक्से में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

क्राइम संवाददाता जगदम्बा प्रशाद 

 

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चकिया गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में बंद बक्से से एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी जुट गई है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें