मोहम्मद सुहेल ब्यूरो चीफ़ (श्रावस्ती)जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 14 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगड़ी गूलर मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गिलौला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस चालक की तलाश की जा रही है।








