यूपीफाइट टाइम्स ब्युरोचीफ कमलाशंकर मिश्र
लखनऊ
मलिहाबाद लखनऊ।कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरीजोन के सर्किल थाना मलिहाबाद के कस्बा मिर्जागंज बाजार की ज्वैलरी की दुकान में बीस दिसम्बर की रात में करोडो़ रूपये के चाँदी सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह फरार चल रहे अभियुक्त जनपद शाहजहाँनपुर के निगोही थाना क्षेत्र के मिल्खिया गाँव निवासी फतेहसिंह उर्फ फत्ते पुत्रलालसिंह को निगोहीकस्बा से अपने घर जा रहेअभियुक्त फत्ते को रास्ते गाँव पृथ्वीपुर जनपद शाहजहाँनपुर में दबिस देने गयी मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर पूछताछ कीगयी तो उपरोक्त में की गयी चोरी के हिस्से में मिली चाँदी की 54 जोडी़ बिछिया,1जोडी़ पाजेब अभियुक्त की निशानदेहीपर मिल्खिया गाँव से बरामद करली गयी।
अभियुक्त के अनुसार ज्वैलरी की दुकान की रैकीकर रात में बागो के रास्ते मार्केट में पहुँचे पूर्णयोजना के अनुसार मार्केट की बिजली व सीसीटीवीके कैवेल काट साथलाएगये सम्बल से सटर उठाकर घटना को अंजामदिया तथा जाते समय सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर रास्ते में पानी में फेंक दिया था
घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने बटवारा कर अपना अपना हिस्सा लेकर फरार हो गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त फतेहसिंह पर तीन जनपदो प्रयागराज,खीरी,व लखनऊ के पाँच थानों में विभिन्न धाराओं में सात अपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।
मलिहाबाद पुलिस के प्रभारीनिरीक्षक सुरेन्द्रसिंह भाटी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय यादव,उपनिरीक्षक विवेक कुमार,का,उत्तम राठी की अहम भूमिका रही
गिरबफ्तारी के बाद अभियुक्त फत्ते को विधिककार्यवाही करते हुए मा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कियागया।









