युवाओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, अतिथियों ने एकजुटता और सामाजिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
यूपी फाइट टाइम्स
प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भव्य, विशाल और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कोरांव से बढवारी स्थित सोमनाथ परशुराम मंदिर तक निकले जुलूस में हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोगों ने सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ राजू चौबे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को नया आयाम दिया और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज को संगठित और सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।वहीं, विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद सोनू पाठक ने समाज के अंदर व्याप्त मतभेदों को समाप्त कर एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल पांडेय ने की। संयोजक पिंटू चौबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन का दायित्व समाजसेवी प्रमोद मिश्र ‘पयासी’ ने निभाया।इस अवसर पर राजेश पांडेय, शशि दुबे, बबुआन द्विवेदी, अनिल मिश्रा, सदाशिव मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रोहित तिवारी, प्रिंस तिवारी, मोनू शुक्ला, सुरेश तिवारी, अंकित पांडेय, राजा पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, विपिन शुक्ला, तुलसीदास शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










