दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*

दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*

कौशाम्बी। जनपद के थाना करारी क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 की रात थाना करारी क्षेत्र के ग्राम अड़हरा में भारत सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में थाना करारी में मुकदमा संख्या 97/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में पहले ही एक आरोपी अशोक कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य दो आरोपी आकाश पाण्डेय और अंकित पाण्डेय फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया था।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी
23 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों इनामी आरोपियों आकाश पाण्डेय और अंकित पाण्डेय को नेवारी के पास ससुर खदेरी नदी पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक भारत सिंह ने वर्ष 2019 में उनकी भांजी से प्रेम विवाह किया था, जिसे लेकर परिवार में काफी नाराजगी थी। गांव में इस बात को लेकर ताने दिए जाते थे और इसी रंजिश में उन्होंने मौका पाकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई को थाना करारी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें