बाराबंकी पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कार्यवाही कर वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

 

रोहित कुमार बाराबंकी

 

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 25/26.04.2026 को 02 वारंटी 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 17 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

*01.➡थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर/अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ समर सेबिल पम्प व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद-*

थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.04.2026 को अभियुक्तगण 1. मनीष कुमार गौतम पुत्र अवधेष कुमार, 2. शिवकुमार पुत्र हरिनाम निवासीगण ग्राम पूरनपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को बाबा कुटी शारदा नहर पुलिया के पास से चोरी किया हुआ समर सेबिल पम्प व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP 32 PV 2214 के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 157/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि बरामद समर सेबिल पम्प को दिनांक 25.04.2026 को थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत उमरा पुलिया के पास से चोरी की गयी थी।

 

*02. थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद-*

थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.04.2026 को मु0अ0सं0-137/2026 धारा 109(1)/118(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त गौरव कुमार उर्फ सनी पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना दिवियापुर जनपद औरैया (हालपता- सराय हिजरा चौराहे पर किराये के मकान में) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें