पटखौली खुर्द में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

मोहम्मद सुहेल खान, ब्यूरो चीफ श्रावस्ती

कटरा, श्रावस्ती। ग्राम पटखौली खुर्द में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। धार्मिक चार धाम भारत यात्रा के पावन अवसर के उपरांत मुन्ना सिंह परिहार द्वारा आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन होते ही पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

मथुरा-वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका आचार्या दिव्या रामायणी जी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा को अत्यंत मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। उनके मुखारविंद से निकली कथा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस धार्मिक आयोजन का संयोजन एसपी सिंह परिहार

राजेश सिंह परिहार, राकेश सिंह परिहार, राहुल सिंह परिहार, अमित सिंह परिहार, सचिन सिंह परिहार, आदर्श सिंह परिहार, अंश सिंह परिहार एवं छोटू परिहार द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को भव्यता और सफलता मिली।

कार्यक्रम में कथा वाचक पंडित धरनीधर शास्त्री, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता विनय तिवारी, शिक्षक भगत सिंह (बलरामपुर), बीएस परिहार (यूपी हेड, ग्लोबल इंडिया टीवी) तथा पत्रकार शिव कुमार पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गांव की महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक चेतना को सशक्त कर रहा है, बल्कि ग्रामीण समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संदेश दे रहा है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें