मुकुंद दास मंदिर से निकली शोभायात्रा, नगर मे जगह जगह स्वागत 

 

 

यूपीफाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।

 

मलिहाबाद लखनऊ।

स्वामी मुकुंद दास महाराज के 323 वें परिनिर्वाण महोत्सव के चौथे दिन गुरूवार को मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गयी। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों मे श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह प्रसाद शर्बत वितरण भी किया गया।

महंत बृहम्जयोति की अगुवाई मे निकाली गयी इस शोभायात्रा का मुंशीगंज, कटरा, चौधराना, तहसील रोड, डाकघर तिराहा, गल्लामण्डी आदि स्थानों पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने जगह जगह पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया। डीजे पर बज रहे मधुर भजनों पर थिरकते और जयकारे लगाते तमाम श्रद्धालु यात्रा मे साथ साथ चल रहे थे। उनके लिये भी अलग से जलपान की व्यवस्था की गयी थी। देर शाम को इस यात्रा का मंदिर परिसर मे समापन किया गया। इसके बाद भण्डारे मे प्रसाद वितरण के साथ ही रासलीला का आयोजन किया गया। रासीलाला मे कंस वध का आयोजन सराहनीय रहा।

वयवस्थापक प्रवीण अवस्थी प्रधान ने बताया कि पाँच दिवसीय परिनिर्वाण महोत्सव का शुक्रवार को दिव्य एवं भव्य भण्डारे एवं महंत बृह्मज्योति द्वारा आगंतुक साधु संतो की विदाई के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें