अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने गांव के बाहर लगाई फांसी

*अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने गांव के बाहर लगाई फांसी**

 

 

**बकेवर (फतेहपुर)।** जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत जरारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के **गांव जरारा** निवासी **रामावतार (उम्र..लगभग.70) पुत्र सौनी** ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने रामावतार का शव फंदे से लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

**पुलिस की सक्रियता**

ग्रामीणों की सूचना पर **बकेवर थाना अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव** दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। और सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, थानाध्यक्ष बकेवर तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल सका है

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें