तहसील दिवस पर सपाइयों ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी
यूपी फ़ाइट टाइम्स
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कोरांव तहसील में तहसील दिवस के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सरकार जहां सस्ती शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी शिक्षण संस्थान मनमाने तरीके से अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं सपा नेता राजेश पांडेय (विधानसभा प्रभारी) ने क्षेत्र में डग्गामार वाहनों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वाहन संचालन बढ़ रहा है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। साथ ही इससे सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस मौके पर लल्लन सिंह पटेल, मेहताब खान (नगर अध्यक्ष), पवन सिंघाल पटेल (जिला अध्यक्ष लोहिया), अश्वनी पटेल (अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ), अजीत पटेल, संजय पटेल, सुमन कोल, अनीता कोल, रंजना जैसल, नौशाद अंसारी, रामदेव निडर, पवन सोनकर, पुष्कर यादव, रामानुज यादव, महेंद्र यादव, दीपक पटेल, शहादत अली, विनय सोनकर, ओमप्रकाश कुशवाहा, मंगलदेव कोल, रविंद्र जैसल, यादवेन्द्र अहीर, त्रिलोक सिंह खनूजा, त्रिवेणी यादव, जीतबहादुर यादव, आनंद बिंद, संतपाल, लक्ष्मीकांत सिंह पटेल, मंगला कोल, अनुपा आदिवासी, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










