₹50 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 

 

*₹50 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार*

 

आज दिनांक 04/05.2026 की रात्रि लगभग 00:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत सेमगढ़ा क्षेत्र में पुलिस पार्टी एवं एक अभियुक्त के मध्य मुठभेड़ हुई है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, आसपास के थानों की पुलिस, क्षेत्राधिकारी एवं *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना इकौना क्षेत्र में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरी/नकबजनी की घटनाओं में *वांछित अभियुक्त संजय लोनिया,जो जनपद सीतापुर,* का निवासी है।अभियुक्त पर विभिन्न थानों में 30 से अधिक चोरी/नकबजनी के अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्त थाना इकौना क्षेत्र में भी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा सेमगढ़ा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहा था।

*अभियुक्त पर ₹50,000/- का पुरस्कार घोषित था।* पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किए जाने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी।

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी इकौना भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी की बाइट-*

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें