रोहित कुमार बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के रामनगर क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार और क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमोली कीरतपुर, कोतवाली रामनगर निवासी अभिनव मिश्रा उर्फ जीतू पुत्र मनोज कुमार मिश्रा दिनांक 07 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिवार ने रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिजनों के अनुसार अभिनव मिश्रा बीसीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह एपीआई/प्रतियोगी लक्ष्य की तैयारी में जुटा हुआ था। युवक के पिता मनोज कुमार मिश्रा यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में शिक्षक हैं तथा हिंदी विषय का अध्यापन करते हैं।










