यूपी फाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ कमलाशंकर मिश्र।
लखनऊ।
मलिहाबाद क्षेत्र में स्थित महाबली मेमोरियल इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें ट्रॉफी भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचंद्र कनौजिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रबंधक पदमा देवी, प्रिंसिपल नीलम, एमडी दीपांशु रावत एवं ऋषभ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षकगण सभी समारोह में शामिल हुए।
विद्यालय के एमडी ऋषभ ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम करीब 85 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिल सके, जिससे आने वाले समय में छात्र और अधिक अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करें।
वहीं विद्यालय की छात्रा अन्यया यादव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए अभिभावकों और अन्य विद्यार्थियों को मेहनत एवं नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।










