राजधानी में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ कमलाशंकर मिश्र।

 

लखनऊ कमिश्नरेटके बाजार खाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग स्थित अग्रसेन पार्क में युवक की पीट-पीटकर हत्या की घटना ने राजधानीवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार युवक की हत्या लाठी-डंडों और घूंसों से बेरहमी से की गई।

 

*घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।*

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन लगातार हो रही वारदातों के बीच लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है।

 

बाजार खाला थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना के बाद अब यह हत्या पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

 

नवाबों के शहर की पहचान अब अपराध की खबरों से धुंधली होती नजर आ रही है।

 

फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बाजार खाला पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों तक पहुंचा पाएगी, या यह मामला भी बाकी अनसुलझी फाइलों की तरह समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें