पूर्व प्रधान खपटिहा स्व. रामनिधि द्विवेदी के पुत्र त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी उर्फ लालोरी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

यूपी फ़ाइट टाइम्स

प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी उर्फ लालोरी (60) का शुक्रवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह एक निमंत्रण कार्यक्रम से पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे थे। देर रात अचानक उन्हें उल्टी हुई, जिसके कुछ ही क्षण बाद उनकी सांसें थम गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी पूर्व प्रधान खपटिहा स्व. रामनिधि द्विवेदी के पुत्र थे और अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई राजित राम द्विवेदी एवं छोटे भाई नागेंद्र द्विवेदी हैं। उनका अंतिम संस्कार 16 मई दिन शनिवार को प्रयागराज स्थित दारागंज गंगा घाट पर उनके इकलौते पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ मदन द्विवेदी ने किया।

दाह संस्कार के दौरान उमा शंकर द्विवेदी, राम आधार द्विवेदी, लक्ष्मण प्रसाद द्विवेदी (अधिवक्ता, संवाददाता अमर उजाला), अनिल द्विवेदी (होमगार्ड), नीरज द्विवेदी (प्रधानाध्यापक, न्यू एरा पब्लिक स्कूल), मुकेश द्विवेदी (संवाददाता दैनिक जागरण), वेद प्रकाश द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, संजय द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी, अंबुज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

उनके आकस्मिक निधन से पत्नी उर्मिला द्विवेदी समेत समूचा परिवार गहरे सदमे में है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें