भोजशाला विजय के सूत्रधार, विजय श्री के बाद आज करेंगे बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन

यूपीफाइट टाइम्स कमलशंकर मिश्र।

लखनऊ ।सनातनी संस्कृति के रक्षक और भोजशाला के मुख्य याचिकाकर्ता जन उद्घोष सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी द्वारा भोजशाला मंदिर को लेकर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद प्रथम बार लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) की पावन धरा पर आगमन हो रहा है। इस अत्यंत हर्ष और गौरव के क्षण में आप सभी उनके स्वागत सम्मान हेतु सादर आमंत्रित हैं।

अवध की भूमि से मालवा जाकर मंदिर मुक्ति अभियान छेड़ने वाले श्री कुलदीप तिवारी जी, आज लखनऊ वापस आकर पहले श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर श्रृंगार समूह द्वारा लखनऊ के अति प्राचीन व पौराणिक मंदिर में उनके भव्य स्वागत एवं दर्शन का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।

महादेव के दर्शन व पूजन: बाबा बुद्धेश्वर के अलौकिक दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण कर

मुख्य याचिकाकर्ताओं के ओजस्वी विचारों को सुनने का दुर्लभ अवसर

समूह के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सनातन धर्म प्रेमी।कार्यक्रम

समय: सायं सात बजे से

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, मोहन रोड, लखनऊ।

विशेष आग्रह:

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर श्रृंगार समूह के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं, मुख्य अतिथि के ओजस्वी विचारों को श्रवण करें और बाबा के दर्शन कर पुण्य के भागी बनें।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें