जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक, पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई

जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक, पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई

कौशाम्बी। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एसपी ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न तथा अन्य मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित जांच करने के निर्देश दिए।

एसपी ने साफ कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण न्याय मिलना चाहिए। साथ ही शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्यशैली से फरियादियों में भरोसा दिखाई दिया और कई लोगों ने मौके पर ही अपनी समस्याएं सीधे शीर्ष अधिकारी तक पहुंचने पर संतोष जताया। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन आमजन और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें