कौशांबी में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बांटी टोपी और चश्मे
भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को मिली राहत, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जोर
कौशांबी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सड़क पर लगातार ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सराहनीय पहल की। एसपी ने ट्रैफिक पुलिस जवानों को धूप से बचाव के लिए टोपी और चश्मे वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान एसपी ने कहा कि तेज गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जवान स्वस्थ रहेंगे तभी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।
इस दौरान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। जवानों ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ड्यूटी के दौरान काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने की अपील की।
पुलिस विभाग की इस पहल को लेकर लोगों ने भी सराहना की है। गर्मी के मौसम में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले जवानों को राहत देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










