जनसुनवाई में एसपी सख्त, बोले- शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

जनसुनवाई में एसपी सख्त, बोले- शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

कौशाम्बी। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन विवाद, पारिवारिक मामलों, मारपीट और अन्य शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पीड़ित को वास्तविक न्याय और राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें