यूपी फाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
लखनऊ।प्रथम ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिर चौराहो तथा ब्यक्तिगत स्थानो पर लोग आस्था, भक्ति और सेवा के रंग में रंगे नजर आये। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता रहा और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रथम जेस्ट मास के चौथे बड़े मंगल पर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ हरजगह भक्ति का सैलाब दिखाई दिया, जहाँ हर चेहरा श्रद्धा से भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कहीं भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे तो कहीं सेवा भाव से भंडारों में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु बड़ेभावपूर्ण दिखाई दिए। रहीमाबाद औरास रोड पर मां वैष्णो ज्वेलर्स पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं गहदो रोड पर डॉ पी एल मौर्य ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के भाई राजेश पाठक ने लोगों को प्रसाद वितरित किया और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया इसी तरह भतोईया गहदो मलिहाबाद के श्रीगोपेश्वर गौशाला मेंश्रीचिन्ताहरण हनुमान जी का भब्यश्रंगार कर आरती की गई जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ महमूद नगर में कई स्थानो पर भंडारों का आयोजन किया गया क्षेत्र का पूरा वातावरण बजरंगबली के जयकारों से गूंजाय मान रहा ।वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बड़े मंगल के अवसर पर हर ओर सेवा, समर्पण और श्रद्धा का भाव दिखाई दिया, जिसने इस पर्व की आध्यात्मिक गरिमा को और भी विशेष बना दिया।










