यूपी फाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ लखनऊ
राजधानी लखनऊ के माल धाना क्षेत्र आजादनगर गाव में शराब के आदी युवक पत्नी से हुये झगड़े से गुस्साये पति ने धारदार हथियार से काट कर पत्नी को मौत के हवाले करदिया। जब पत्नी को अचेत देखा तो आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे तो चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुये ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे रामनगर गाँव के मजरा आजाद नगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी मोनिका सिंह(46 ) को धारदार हथियार से काट डाला। पत्नी को अचेत अवस्था मे देख आरोपी जितेन्द्र ने बाजार जाकर जहरीला पदार्थ खाकर कमरे में लेट गया। पुलिस ने आरोपी को मलमूत्र किये देखकर हिलाया तो वह बेहोशी की हालत में था। आरोपी को अस्पताल पहुचाया गया तो उसकी गंभीर हालत देखते हुये ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। मृतका के बेटे अंशुमान सिंह ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अपने छोटे भाई अभिमन्यु सिंह के साथ लखनऊ सीएमओ आफिस अपनी अप्रेंटिस के कागज बनवाने गया हुआ था। दोपहर लगभग ढाई बजे लौटे तो बाहर कमरे में बाबा सीबी सिंह लेटे हुये थे। बाबा ने सौ रुपये दिये कि जाओ कुछ खा पी लो। हम आंगन में जाकर मम्मी को पुकारे की क्या ले आये पर कोई आवाज नही आयी तो सोचा कि मम्मी पड़ोस में गयी होगी। मम्मी का कमरा बाहर से बंद था । कुंडी खोलकर कमरे में गये तो देखा कि मम्मी का कटी हुई पड़ी थी। हमारी चीख निकल गयी तो भाई बाबा सभी लोग आ गये। हमने पुलिस को सूचना दी पापा बाद में आकर कमरे में लेट गये। मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फोरेंसिक टीम व सहायक पुलिस आयुक्त सुजीत दुबे , एडीसीपी ने पहुँचकर मामले की छानबीन कर रहे है।
आरोपी बेरोजगार व शराब का आदी था- आरोपी जितेंद्र बेरोजगार था वह नशे का आदी था । अक्सर वह पिता व पत्नी से पैसे मांग कर नशा किया करता था। पड़ोसियों ने बताया कि घर मे रोज झगड़ा किसी न किसी बात पर होता रहता था।रोपी के पिता सीबी सिंह पुलिस उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त थे उनकी पेंशन से ही परिवार चल रहा।










