अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग

*अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग,*

 

*​लखनऊ। राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके में स्थित प्रसिद्ध इरम Iram स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई।*

 

*​कमरे से तेज लपटें और धुआं उठता देख स्कूल परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।*

 

*​यह पूरा क्षेत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA के प्रवर्तन ज़ोन-7 के अंतर्गत आता है। हाल ही में अलीगंज में हुई बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन बेहद संवेदनशील है और घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।*

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें