सगे भाइयों से नौकरी दिलाने के नाम पर 54हजार की ठगी
यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ लखनऊ
मलिहाबाद, लखनऊ।
रहीमाबादथानाक्षेत्र के एक युवक ने संडीला थाना क्षेत्र के अपने साथी को नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर 54 हजार की ठगी कर ली। युवक को लेकर जब वह जौनपुर पहुंचा तो वहां फोन के माध्यम से लोगों के साथ फ्रॉड करने का मामला सामने आया। किसी तरह युवक 3 महीने तक वहां रुका जिसके बाद उसे विरोध करने पर बंधक बना लिया गया। पीड़ित ने रहीमाबाद थाने में शिकायत की है।
पीड़ित उत्तम पुत्र मनीष निवासी थाना संडीला जनपद हरदोई के मुताबिक उसका दोस्त सत्यम गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता निवासी बहिर थाना रहीमाबाद ने तीन महीने पहले जौनपुर जिले में 22 हजार रुपयों की सैलरी मिलने वाली नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित उत्तम ने उससे अपने भाई की भी वहीं नौकरी लगवाने को कहा। आरोप है कि आरोपी सत्यम गुप्ता ने 54 हजार रुपए पहले देने को कहकर रुपए ले लिए और उसे अपने घर बुलाकर जौनपुर ले गया। पीड़ित के मुताबिक वह जब वहां पहुंचा तो एक ऑफिस बना था जहां लोगों के नंबरों पर नौकरी लगवाने को लेकर रुपए मांगे जाते थे। पीड़ित से भी वहां फोन पर यही कराया गया लेकिन जब उसने अपनी सैलरी मांगी तो नहीं मिली विरोध किया तो उसे और उसके छोटे भाई अमन को एक कमरे में बंधक बना लिया गया। युवक ने अपने घर वालों को यह सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे पिता व रिश्तेदारों ने उत्तम व अमन को आजाद कराया। आरोपी से विरोध किया तो धमकाया और देख लेने को कहा जिसके बाद वह अपने बेटों को लेकर घर आ गए। बुधवार को उत्तम ने रहीमाबाद थाने पहुंचकर आरोपी सत्यम के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।










