राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

यूपीफाइट टाइम्स 

लखनऊ। जन सहायता एवं पत्रकार कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने इंदिरा भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विकास सैनी ने राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

विकास सैनी ने क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संगठन की ओर से जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस पर राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तथा संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर जनसेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें