आधी रात बेडरूम में अजगर देख कर परिवार ने मांगीवन विभाग से मदद , वो सारी रात कॉल टू कॉल खेलते रहे

       लखनऊ ।वनविभाग के जिम्मेदार सारी रात पीडि़त परिवार से कॉल टू कॉल खेलते रहे ! पूरा परिवार दहशत में रहकर साक्षात मौत का सामना करते हुए सुबह होने का इंतजार करता रहा ! पूरा मामला थाना ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी के अंतर्गत पुराना तोप खाना गौशाला रोड गेट न. 4 निवासी सर्वेश अवस्थी के निवास का है !

24/25 जुलाई की बीती रात सर्वेश अवस्थी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बेडरूम में सो रहे थे ! तभी उन्हें बेडरूम में कुछ अजीब सी आहट महसूस हुई लाइट जलाकर कर देख तो साक्षात मौत सामने थी ! बेडरूम के फर्श पर 6 से 7 फुट का विशालकाय अजगर कमरे में चहलकदमी कर रहा था ! उस वक़्त रात के 1:00 बजे थे ! अचानक बेडरूम के अंदर अजगर को देख कर पूरा परिवार दहशत में आ गया ! श्री अवस्थी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस से सहायता मांगी ! वहां से तत्काल सहायता के लिए 070521 62317 न. से कॉल आया इन्होंने ठाकुरगंज थाने का नंबर दिया जब 078398 61103 के नंबर पर बात हुई तो इन्होंने फॉरेस्ट विभाग का 7839434282 नंबर दिया ! सर्वेश अवस्थी की बताये गए नंबर पर बात हुई इन्होंने बोला जो इधर क्षेत्र के अधिकारी हैं वह अभी आपको कॉल करेंगे , फिर श्री अवस्थी के पास 094543 85790 न से कॉल आया तो उन्होंने कहा यह मेरा क्षेत्र नहीं है ! इन्होंने 9452177688 , 7510055218 यह दो नंबर दिए जिसे डायल किया गया ! जो कॉल के लिए उपलब्ध नहीं थे ! पुनः .9454385790 पर कॉल करके पूछा तो इन्होंने तीसरा नंबर दिया 98709 525 03 जिनका नंबर स्विच ऑफ था ! जिम्मेदार सारी रात कॉल टू कॉल खेलते रहे ! पर परिवार को सहायता नहीं मिली लगभग 2 घंटे बीत चुके थे ! आखिरकार थक हारकर परिवार ने खुद ही अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह बेडरूम में मौजूद अजगर का रेस्क्यू किया ! बामशक्कत अजगर को किसी तरह बोरी में भरकर बांधा और एक बड़े बर्तन के नीचे ढक दिया ! और पूरा परिवार सुबह होने का इंतजार करने लगा ! और फिर सुबह होने पर मदद के लिए पुनः कॉल किया गया तो लगभग 9:30 बजे दो लोग वन विभाग से आए और बोरी में बंद अजगर को अपने साथ ले गए ! अब वन विभाग झूठी शान के खातिर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहा है ! सर्वेश अवस्थी ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि , वन विभाग के जिम्मेदार झूठी रिपोर्ट लगा रहे हैं की रात में ही अजगर का रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया ! जबकि परिवार के सदस्य द्वारा अजगर का रेस्क्यू करता हुआ बनाया गया वीडियो वन विभाग की झूठ की पोल खोल रहा है !

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें