*कौशाम्बी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 405 वाहनों के ई-चालान।*
*सड़क सुरक्षा अभियान में सघन चेकिंग से मचा हड़कंप, दो वाहन सीज; ओवरस्पीड और बिना हेलमेट वालों पर कार्यवाही
कौशाम्बी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान 405 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
*ओवरस्पीड से लेकर हेलमेट तक हुई जांच।*
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के यातायात नियमों के पालन की बारीकी से जांच की। ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
*405 ई-चालान, दो वाहन सीज।*
सघन अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 405 वाहनों के ई-चालान किए और दो वाहनों को सीज किया। कार्रवाई के साथ पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
*नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई।*
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क पर निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।










