मोहब्बतपुर पइंसा थाने में अब फरियादियों के लिए अलग जनसुनवाई हॉल।

मोहब्बतपुर पइंसा थाने में अब फरियादियों के लिए अलग जनसुनवाई हॉल।

एसपी सत्यनारायण ने किया नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन, बोले—शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

कौशाम्बी। फरियादियों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए कौशाम्बी पुलिस ने जनसुनवाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की पहल की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया।

नए जनसुनवाई हॉल के शुरू होने से थाना क्षेत्र से शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना पुलिस को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और विनम्र व्यवहार किया जाए। शिकायतों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद तथा विश्वास कायम करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई हॉल के उद्घाटन से थाने में फरियादियों की सुनवाई के लिए एक बेहतर, व्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध हो गई है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें