मोहम्मद सुहेल ब्यूरो चीफ़ श्रावस्ती लखनऊ। समाजवादी छात्रसभा को नई पहचान और नया स्वरूप देने की दिशा में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संगठन की नई ड्रेस लॉन्च की गई। कार्यक्रम में समाजवादी छात्रसभा जनपद श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष मो. बकरीदी (बीके) ने जनपद का प्रतिनिधित्व किया।
समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के लिए नई ड्रेस के रूप में नीला टी-शर्ट और नीला जींस निर्धारित किया गया है। नई ड्रेस को संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता की पहचान के तौर पर प्रस्तुत किया गया। ड्रेस लॉन्च के बाद जिलाध्यक्ष मो. बकरीदी (बीके) ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष बीके ने कहा कि नई ड्रेस महज पहनावा नहीं, बल्कि संगठन की एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रतीक है। इससे छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को अलग पहचान मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्रसभा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। छात्रसभा के कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नई ड्रेस लॉन्च होने के बाद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।










