
मोहम्मद सुहेल ब्यूरो चीफ़ श्रावस्ती कल्याणजी ग्राम सभा के मौजा दूबकला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे के साथ होली भी खेली।
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता कालीचरण यादव, निरंकार यादव, रिंकू वर्मा, छोटू यादव, अरविंद यादव और जयकरण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया। आयोजन के दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर तक चले कार्यक्रम में लोगों ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।









