
कौशांबी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत संदीपनघाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 15 साल पुराने एक मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना संदीपनघाट पुलिस ने प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 216/2009, धारा 279, 304ए और 427 भादवि के वारंटी हरीश चन्द्र (पुत्र राम सजीवन) को उसके निवास स्थान काजीपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप है।









