*एसपी राजेश कुमार ने कंधे पर सजाए ‘सितारे’, पदोन्नति पाकर खिल उठे इंस्पेक्टर राकेश राय के चेहरे!*

कौशाम्बी। पुलिस विभाग में निष्ठा और ईमानदारी का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज एक अहम जिम्मेदारी सौंपी। शासन द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए राकेश राय को एसपी ने पुलिस कार्यालय में ‘स्टार’ लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।

बढ़ी जिम्मेदारी, बढ़ा मान:

पदोन्नति के इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार ने कहा कि नया पद अपने साथ नई चुनौतियां और बड़ी जिम्मेदारियां लेकर आता है। उन्होंने इंस्पेक्टर राकेश राय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

वीभागीय गरिमा का प्रतीक:

एसपी द्वारा स्टार लगाए जाने के दौरान पुलिस कार्यालय में हर्ष का माहौल रहा। राकेश राय ने अपनी इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और अपनी टीम के सहयोग को दिया।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें