कौशाम्बी पुलिस का बड़ा एक्शन: गोकशी के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, अब पाताल से भी खोज निकालेगी पुलिस!

जगदम्बा प्रशाद कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की वारदात में शामिल 03 शातिर वांछित अभियुक्तों पर एसपी राजेश कुमार ने इनाम की घोषणा कर दी है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इन पर घोषित हुआ इनाम:

1. सुरेश (निवासी बिछौरा): 15,000/- रुपये का इनाम।

2. शिव कुमार (निवासी बिछौरा): 10,000/- रुपये का इनाम।

3. जयकरन उर्फ विकल (निवासी बिछौरा): 10,000/- रुपये का इनाम।

अपराधियों की अब खैर नहीं:

ससुर खदेरी नदी के पास हुई गोकशी की घटना में पूर्व में 03 आरोपी जेल जा चुके हैं। फरार चल रहे ये तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। एसपी कौशाम्बी ने साफ कर दिया है कि गौवंशों के खिलाफ क्रूरता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें