फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़! 148 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़! 148 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर 148 दुर्लभ कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

फतेहपुर। मंगलवार दोपहर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा किया। प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध यात्रियों के पास मौजूद झोलों से 148 दुर्लभ कछुए बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए तस्करों की पहचान सुल्तानपुर निवासी उमेश और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे इन कछुओं को सुल्तानपुर की नदियों से पकड़कर जोधपुर-हावड़ा ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुओं की गिनती के बाद उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के इस नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें