सगी बहन के घर हाथ साफ करने वाला ‘कलयुगी भाई’ गिरफ्तार, पश्चिम शरीरा पुलिस ने दबोचा!*

*सगी बहन के घर हाथ साफ करने वाला ‘कलयुगी भाई’ गिरफ्तार, पश्चिम शरीरा पुलिस ने दबोचा!*

निहाल शुक्ला कौशाम्बी।* थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक चोर भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी ही सगी बहन के घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी थी।

वारदात का खुलासा:

रूआ निवासी सीमा देवी की शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 17/2026 दर्ज किया था। आरोपी नीरज पुत्र सोहनलाल साहू (निवासी पूरब शरीरा) ने 25 जनवरी को बहन के घर से चोरी की थी।

बरामदगी और गिरफ्तारी:

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से चोरी की 02 जोड़ी चांदी की चेन पट्टी और 01 सोने की नाक की कील बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेवर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें