यातायात माह-2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक**

 

**यातायात माह-2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक**

*डीएम बोले, सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा से जुड़ा नैतिक दायित्व; एसपी ने कहा, हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक सिग्नल जीवन के सुरक्षा कवच*

**कौशाम्बी।** शासन के निर्देश पर इस वर्ष भी नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ शनिवार को थाना मंझनपुर परिसर में हुआ। जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ, नागरिक पुलिस और यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा से जुड़ा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को सड़क पर अनुशासन का पाठ पढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सके।

पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों से अवगत कराते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक और प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं तभी कम होंगी, जब हम खुद नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं, सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, “सड़क पर अनुशासन ही जीवन की सुरक्षा का आधार है, यातायात नियमों का पालन हर नागरिक का दायित्व है।”

यातायात माह को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस और थाना पुलिस को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें